पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

जान बचाने वाली ये औरतें

विदेशियों को मताधिकार क्यों

जानलेवा जीएम फसल

गणतंत्र की संविधान कथा

उम्मीदों वाली साईकल

हरमिंदर राज सिंह की मौत पर उठे सवाल

कमजोर पड़ता उल्फा

जानलेवा महंगाई

सूचना का आचार

गांधी दर्शन का मौलिक सूत्र

दस्तक देता दस्तावेज

हिन्द स्वराजः कार्य योजना और नैतिक चेतना

जान बचाने वाली ये औरतें

विदेशियों को मताधिकार क्यों

जानलेवा जीएम फसल

वीएन राय के नाम पत्र

नोबेल की नाकाम अदा

अब हलफ़नामा दर्ज करना ज़रूरी

क्या यह सब सलवा जुड़ूम है ?

 
 पहला पन्ना > बात निकलेगी तो... > बात पते कीPrint | Send to Friend | Share This 

मैंने बुश को जूता क्यों मारा

बात पते की

 

मैंने बुश को जूता क्यों मारा

मुंतज़िर अल-ज़ैदी

रूपांतरण: अभिषेक श्रीवास्तव



'मैं कोई हीरो नहीं. मैंने सिर्फ एक ऐसे इराकी का धर्म निभाया है जो तमाम बेगुनाहों के दर्द और कत्ल-ए-आम का गवाह रहा है.'

 

मुंतज़िर अल-ज़ैदी वही पत्रकार हैं जिन्‍होंने इराक में अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति जॉर्ज बुश पर जूता फेंका था. पिछले दिनों वह जब जेल से छूट कर आए, तो उन्‍होंने सबसे पहले अपने इस लेख से दुनिया को यह बताने की कोशिश की कि उन्‍होंने बुश को जूता क्‍यों मारा. यह लेख इस लिहाज़ से बेहद अहम है कि इसमें पत्रकारिता और मुल्‍कपरस्‍ती के रिश्‍ते के बारे में जो बात कही गई है, वह विरले ही सुनने को मिलती है. गार्डियन में छपा यह लेख हम साभार प्रकाशित कर रहे हैं.

मैं आज़ाद हूं. लेकिन मेरा मुल्क अब भी जंग की जंज़ीरों में जकड़ा हुआ है. इधर बीच इस काम और इसे अंजाम देने वाले शख्स के बारे में काफी बातें हुई हैं- कि वह हीरो है और उसने वैसा ही काम भी किया, कि यह उसके जज़्बे का इज़हार भर था और इसे वैसे ही लिया जाना चाहिए. मेरा जवाब सिर्फ इतना है: मुझे यह काम करने पर जिस चीज़ ने मजबूर किया, वह नाइंसाफी है जो मेरे लोगों के साथ हुई है, कि किस तरह कब्ज़ाई अपने फौजी बूटों तले मेरी सरज़मीं को रौंद कर उसे शर्मसार कर देना चाहते थे.

हाल के कुछ सालों में कब्ज़ाइयों की गोली खाकर करोड़ से ज्यादा इराकी शहीद हो चुके हैं. आज इराक पांच करोड़ यतीमों, करोड़ों बेवाओं और सैकड़ों हज़ारों जख़्मी लोगों की पनाहगाह में तब्दील हो चुका है. मुल्क के भीतर और बाहर कई करोड़ लोग बेघर हो चुके हैं.

हम एक ऐसे मुल्क हुआ करते थे जहां रहने वाला एक अरब, यहीं के तुर्कमानों, कुर्दों, असीरियाइयों, साबियाओं और याज़िदों के साथ अपनी दो जून की रोटी बांट कर खाता था. जहां शिया और सुन्नी एक ही कतार में बैठ कर सिजदा किया करते थे. और जहां के मुस्लिम अपने ईसाई भाइयों के साथ मिल कर ईसा का जन्मदिन मनाते थे. ऐसा इसके बावजूद था कि हम एक दशक से ज़्यादा वक्त से जु़ल्मतों के तले दबे अपनी भूख तक को साझा करते आ रहे थे.

मुंतज़िर अल-ज़ैदी


हमारे सब्र और एका ने हमें अपने ऊपर हुए इस जु़ल्म को भूलने नहीं दिया. लेकिन हमले ने भाई को भाई से, पड़ोसी को पड़ोसी से जुदा कर दिया. हमारे घर कब्रगाह बना दिए गए.

मैं कोई हीरो नहीं. लेकिन मेरा एक नज़रिया है. और मेरा नज़रिया बिल्कुल साफ है. अपने मुल्क को शर्मसार देख कर मुझको शर्म आई. अपने बग़दाद को जला देख कर और अपने लोगों की हत्याएं देख कर मुझको शर्म आई. हज़ारों ऐसी दर्दनाक तस्वीरें मेरे ज़ेहन में पैबस्त हो गईं जो मुझे बग़ावत की ओर धकेल रही थीं- अबू ग़रेब की दास्तान, फलूजा, नज़फ, हदीथा, सद्र, बसरा, दियाला, मोसूल और तल अफ़र में हुआ कत्ल-ए-आम और मेरी घायल ज़मीन का एक-एक इंच. मैं अपनी जलती हुई ज़मीन पर खूब चला. और मैंने अपनी नंगी आंखों से कब्ज़े के शिकार लोगों का दर्द देखा. अपने ही कानों में मैंने यतीमों और बेबसों की चीखें भी सुनीं. और शर्म का एक गहरा अहसास मुझे भीतर तक किसी बदकार की तरह दहला गया, क्योंकि मेरे पास ताकत नहीं थी.

अपने पेशे से जुड़े कामों को रोज़ाना खत्म कर लेने के बाद जब मैं मलबे में तब्दील हो चुके तबाह इराकी घरों की मिट्टी अपने कपड़ों से झाड़ रहा होता या फिर अपने कपड़ों पर लगे खून के धब्बे साफ कर रहा होता, उस वक्त मैं दांत पीस कर रह जाता था. तब मैं अपने लोगों की कसम खाता- कसम बदले की.

आखिरकार मौका मिला, और मैंने उसे गंवाया नहीं.

कब्ज़े के दौरान या उसकी वजह से बहे बेगुनाहों के खून के एक-एक कतरे, हरेक बेबस मां की एक-एक चीख, यतीमों की हरेक सिसकी, बेआबरू औरतों के दर्द और यतीमों के एक-एक कतरा आंसू के प्रति अपनी वफादारी के नाम पर मैंने यह मौका अपने हाथ में लिया.

जो लोग मुझसे सवाल पूछते हैं, उनसे मैं पलट कर पूछता हूं- क्या तुम जानते हो कि जो जूता मैंने फेंका था, वह कितने टूटे घरों से होकर गुज़रा था, कितनी बार वह बेगुनाहों के खून में लिथड़ा था. एक ऐसे वक्त में जब सारे ईमानों की एक-एक कर धज्जियां उड़ा दी गई हों, शायद वह जूता ही सबसे कारगर जवाब हो सकता था.

जब मैंने अपराधी जॉर्ज बुश के चेहरे पर वह जूता उछाला, तो मैं उसके हरेक झूठ, अपने मुल्क पर उसके कब्ज़े, मेरे लोगों के कत्ल, मेरे मुल्क के खज़ाने की लूट और यहां की सूरत बिगाड़ दिए जाने के खिलाफ सिर्फ अपनी नाराज़गी को ज़ाहिर करना चाह रहा था. और इस बात के खिलाफ भी, कि उसने इस धरती के बेटों को यहीं पर बेगाना बना डाला है.

मूल आलेख

 Why I threw the shoe


अगर मैंने अनजाने में पत्रकारिता का कुछ भी बुरा किया है, चूंकि मेरी वजह से अखबार को शर्मसार होना पड़ा, तो मैं माफी मांगता हूं. मैं कुल जमा यह चाहता था कि एक आम नागरिक के उन ज़िंदा अहसासों को ज़ाहिर कर सकूं जो रोज़ाना अपनी सरज़मीं को रौंदे जाते देख रहा है. जो लोग कब्ज़े की आड़ में पेशेवराना ज़िम्मेदारी का रोना रो रहे हैं, उनकी आवाज़ मुल्कपरस्ती की आवाज़ों से तेज़ नहीं हो सकती. और अगर मुल्कपरस्ती को अपनी आवाज़ बुलंद करनी ही पड़े, तो पेशे को उसके साथ खड़ा होना होगा.

मैंने ऐसा इसलिए नहीं किया कि मेरा नाम तवारीख में दर्ज हो जाए या फिर मुझे कोई फायदा मिले. मैं सिर्फ अपने मुल्क को बचाना चाह रहा था.

 

01.10.2009, 12.55 (GMT+05:30) पर प्रकाशित

सभी प्रतिक्रियाएँ पढ़ें
 

इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ

 
 

mohd aamir (mohdaamirsiddique@yahoo.com) lucknow

 
 जो काम सर ज़ैदी ने किया वो बिल्कुल सही है. इतनी हिम्मत हमें भी अपने मुल्क में करनी ही होगी ताकि भारत अमरीका की कठपुतली ना बन के रह जाए. सही है वो काम जो मुल्क को अमरीका जैसे और उसके सिरफिरे राष्ट्रपति और सैनिकों को ये बता दे कि इरादे पक्के हों तो बुश जैसे भी भरी महफिल में जूता खा सकते हैं और सर ज़ैदी ने यह साबित कर दिया है. 
   
 

prashant (pksingh.bt@gmail.com) bansgaon

 
 बहुत बढिया किया भाई. 
   
 

परमजीत बाली (paramjitbali@gmail.com) दिल्ली,भारत

 
 आखिर पत्रकार भी एक इन्सान ही होता है......जैदी का दर्द समझा जा सकता है। आपका भी धन्यवाद जो एक पत्रकार की भावना को हम तक पहुँचाया। 
   
 

डॉ.लाल रत्नाकर-www.ratnakarsart.com (ratnakarlal@gmail.com) गाजियाबाद

 
 ''अगर मैंने अनजाने में पत्रकारिता का कुछ भी बुरा किया है, चूंकि मेरी वजह से अखबार को शर्मसार होना पड़ा, तो मैं माफी मांगता हूं.'' भाई मेरा तो बिलकुल आपके विपरीत सोचना है आपके इस साहस और स्वाभिमान पर आपके अखबार को आपको सम्मानित करना चाहिए और अखबार को गौरवान्वित होना चाहिए था . कम से कम दुनिया के पत्रकार भले ही न इस पर अमल किये हो पर भारत की जनता ने तो बखूबी इस पर अमल किया और कई मंत्रियो और नेताओ पर भी यह दुहराया वैसे हम नक़ल में माहिर जो है |

रविवार को बधाई की इस प्रकार की खबर के जरिये मुन्तजिर -अल -जैदी सरीखे पत्रकार की भावना से हमें अवगत कराने की पुनः साधुवाद |
 
   
 

gulzar hussain (gulzarhssn@gmail.com) mumbai

 
 मैं जैदी के दर्द को समझ सकता हूं. लेकिन केवल जूते को ही हथियार समझ कर शांत बैठना ठीक नहीं है. ज़ैदी को अपने देश के आत्मसम्मान के लिए नई पीढ़ी को साथ लेकर आंदोलन करना चाहिए ताकि साम्राज्यवादी ताकतें देश की एकता को नहीं तोड़ सकें.  
   
 

harekrishna (harekrishna.duboliya@gmail.com) Delhi,Gwalior

 
 तुम्हारी जगह मैं होता तो वही करता जो तुमने किया. I salute you. 
   

इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in