पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

खतरे में सुंदरवन

नक्सलियों से छत्तीसगढ़ के सवाल

अंधेरी गलियों के रौशन सितारे

कृषि में 0.2 प्रतिशत की विकास दर का मतलब

सूचना का प्रकाश

अतुल्य भारत में अतुल्य भूख की कहानी

हैती का अपहरण

जान बचाने वाली ये औरतें

विदेशियों को मताधिकार क्यों

गांधी दर्शन का मौलिक सूत्र

दस्तक देता दस्तावेज

हिन्द स्वराजः कार्य योजना और नैतिक चेतना

अंधेरी गलियों के रौशन सितारे

खतरे में सुंदरवन

नक्सलियों से छत्तीसगढ़ के सवाल

ताओ ते चिंगः लाओ त्सु

वीएन राय के नाम पत्र

नोबेल की नाकाम अदा

क्या यह सब सलवा जुड़ूम है ?

 
 पहला पन्ना > साहित्य > कविताPrint | Send to Friend | Share This 

लाल्टू की कविताएं

साहित्य

 

 

लाल्टू की कविताएं

 

लाल्टू की कविता

 

 

सोचने में सबको मुस्कराना


दूसरा इसी में खुश कि साथी ने खिलौना गाड़ी को धागे से बाँधकर खींचते हुए
उसे साथ रखा. गाड़ी के साथ वह बँधा. गाड़ी को ढलान मिली. वह खुदबखुद चली
जा रही. दोनों की खुशी में उसकी सोच शामिल. सोचना, उन दो को सोचना, उनकी
खुशी सोचना. सोचना कि पता नहीं क्या सोचना. सोचना बिना किसी क्रम और
अचानक ही क्रम टूटना. गली की ढलान पर गाड़ी. इतिहास में गली थी पगडंडी.
भविष्य में गली हो सकती है पगडंडी, अमूमन सोचना ऐसा नहीं होता. सोचने का
इतिहास पगडंडी, गली, सड़क नहीं. सोचना कदाचित ही तीसवीं सदी का है. दस
सदियों बाद का सोचना अभी का सोचना. पहला जिसने खिलौना गाड़ी धागे से
बाँधी, यह नहीं सोचता कि दस सेकंड बाद दूसरी ओर से तीसरा एक चक्के को
लाठी से घुमाता आ रहा. ढलान के विपरीत चक्का लगातार डगमगा रहा. सोचना यह
कि चक्का नहीं आदमी डगमगाता. चक्का और खिलौना गाड़ी की टक्कर. गाड़ी का
उलटना. पहला तीसरे को देखता. तीसरे का आकार देख आँखें छलछलातीं. सोचना कि
वह भी उतना बड़ा होता तो चक्का चलाता. सोचना कि फिर देखता. पहले के जितने
आकार का दूसरा सिकुड़ कर एक ओर होता. खिलौना गाड़ी खींचने वाला कुछ कहता
और चक्का चलाने वाला गरजता. सोचना कि इतिहास बदलना है. सोचने में क्रम
आना है. सोचने में भविष्य में तीसरे को प्यार से पहले को पुचकारना. सोचने
में दूसरे को मुस्कराना. सोचने में सबको मुस्कराना.



हर बात पुरानी लगती है

हर बात पुरानी लगती है
खबरें दुहराती हैं खुद को

ऐसा नहीं कि फिर से हूण शक कुषाण
चरित्र नहीं वैशिष्ट्य दिखता विद्यमान निरंतर

जीवन शुरु हुआ मुझ से ही
हर धार का उद्गम मैं ही
समझना मुश्किल कि दूसरों को दिखता यह क्यों नहीं

तो क्या कहता रहूँ अब भी कि विरोध ज़रुरी है
ज़रुरी है विक्षिप्त हो उठना हर बसंत हर सावन
देखकर कि उत्सव नहीं है मौसम
मनुष्य के लिए

कि मनुष्य नहीं मनुष्य है जंतु
या कहीं जंतु से भी बदतर

कितनी बार दुहराऊँ कि लकीरें बनावटी हैं
कितनी बार समझाऊँ कि वस्त्र नहीं होते तन पर जब जनमते हैं हम
कितनी बार तड़पूँ कि जितने सुनने वाले हैं
उनसे कहीं ज्यादा है न सुनने वालों की तादाद

और फिर कुछ हैं कि
जाने क्यूँकर कहते रहते हैं सुख है दैन्य में भी.
आगे पढ़ें

Pages:
सभी प्रतिक्रियाएँ पढ़ें
 

इस समाचार / लेख पर पाठकों की प्रतिक्रियाएँ

 
 

डॉ. लाल रत्नाकर (ratnakarlal@gmail.com) गाजियाबाद

 
 लाल्टू जी से मेरी मुलाकात हैदराबाद में सी सी एम बी में अपने चित्रों की प्रदर्शनी के समय तब मुलाकात हुयी जब विनोद जी से लाल्टू जी का नंबर मिला ...................
बातचीत में जो आनंद आया कला पर बातचीत हुयी पर कविता वहां गौर रही. पर रविवार पर उन्हें मौजूद पाकर वही आनंद फिर मिला. रविवार को साधुवाद.
 
   
 

Nirmal Kumar Tiwari Manika, Mujaffarpur, Bihar

 
 लाल्टू जी अपनी हर कविता में नए तरह से लगते हैं. इन कविताओं को पढ़ते हुए उनकी एक पुरानी कविता 'तीन सौ युवा लड़कियाँ' गूंज रही है-

तीन सौ युवा लड़कियों/ क्या था तुम्हारे मन में/ उन आख़िरी क्षणों में

तीन सौ युवा लड़कियों/तुम डर रहीं थीं कि तुम्हारे/ जाने-जानाँ का क्या हश्र है

तीन सौ युवा लड़कियों/ तुमने चीख़कर अल्लाह को पुकारा/ वह कहीं नहीं है

हो सकता है, पाठ में कहीं गड़बड़ी हो. उसके लिए क्षमा करेंगे.
 
   
 

surekha patanwar Kolkata

 
 सुंदर कविताएं हैं.खास तौर पर हर बात पुरानी लगती है एक खास तरह का बिंब बनाती हैं. आपने सही कहा है कि ये कविताएं प्रेम और अंततः विद्रोह की कविताएं हैं. 
   

इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल ई-मेल अन्य विजिटर्स को दिखाई दे । ना दिखाई दे ।
  नाम       स्थान   
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2009-10 Raviwar Media Pvt. Ltd., INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in