चिनाब में बस गिरी
चिनाब में बस गिरी, 40 की मौत
जम्मू . 8 मई 2008
जम्मू से किश्तवाड़ा जा रही एक निजी परिवहन कंपनी की बस के चिनाब नदी में गिर जाने
से कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की आशंका है. यह दुर्घटना किश्तवाड़ा से कुछ ही
दूर पर हुई.
अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना वाराह पुल के पास हुई, जब बस के चालक ने बस से
नियंत्रण खो दिया और बस नदी में गिर गई.
अभी तक बस में सवार यात्रियों में से 28 शवों को नदी से निकाला जा चुका है. बचाव और
राहत दल लापता यात्रियों की खोज में युद्द स्तर पर जुटा हुआ है. हालांकि नदी में
पानी का बहाव तेज है, इस कारण राहत दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
इस दुर्घटना में घायल 4 लोगों को किश्तवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया
है.