मानद विश्वविद्यालयों के छात्रों को मिलेगी डिग्री
मानद विश्वविद्यालयों के छात्रों को मिलेगी डिग्री
नई दिल्ली. 19 जनवरी 2010
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल का कहना है कि मान्यता समाप्त किए गए मानद
विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी डिग्री दी जाएगी. श्री सिब्बल राजधानी दिल्ली में
सामाजिक संपादकों के सम्मेलन के दूसरे दिन पत्नकारों को संबोधित कर रहे थे.
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 44 मानद विश्वविद्यालयों की मान्यता खत्म करने का
निर्णय लिया है. सरकार के इस निर्णय से इन छात्रों में पढ़ रहे हज़ारों छात्रों का
भविष्य अंधकारमय हो गया है.
इधर सरकार के इस फैसले के विरोध में तमिलनाडु में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया.
श्री सिब्बल ने इस मुद्दे पर आगे बोलते हुए कहा कि इस फैसले से छात्रों का अहित
नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार हरसंभव कदम उठाएगी, जिसमें इन छात्रों
को डिग्री प्रदान की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह धीरे-धीरे देश से मानद
विश्वविद्यालयों की अवधारणा को खत्म किया जाएगा.
|