मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन का निधन
मशहूर पॉप गायक
माइकल जैक्सन का निधन
लॉस एंजिलिस. 26 जून 2009
मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन की शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से यहां के एक
निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई. माइकल 50 वर्ष के थे. उनके असमय मृत्यु ने पूरे
संगीत जगत के स्तब्ध कर दिया है.
गुरुवार देर रात को माइकल अपने घर पर ही थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा. इसके तुरंत
बाद पैरामैडिकल टीम को बुलाया गया जो उन्हें निकट के ही एक निजी अस्पताल में ले गई.
यहां डॉक्टरों ने एक घंटे तक उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन तमाम प्रय़ासों
के बावजूद वे कामयाब ना हो सके.
माइकल जैक्सन बचपन से ही संगीत के प्रति आकर्षित थे. उन्होंने मात्र 6 साल की उम्र
में ही अपने भाईयों के साथ पहला संगीत कार्यक्रम पेश किया था. उनका पहला एलबम
“थ्रिलर” था. उन्हें पॉप और रॉक संगीत का जन्मदाता माना जाता है. उनके सबसे
लोकप्रिय गीतों में डोंट स्टॉप टिल यू गेट इनफ, ब्लैक और व्हाइट, आई वॉन्ट यू बैक,
बिली जॉन, बैड, अर्थ साँग शामिल थे. माइकल को सर्वाधिक 13 बार ग्रैमी अवार्ड
प्राप्त करने का सम्मान भी हासिल है.
माइकल ना सिर्फ अपने संगीत के लिए बल्कि अपने विशिष्ठ नृत्य के लिए भी दुनियाभर में
लोकप्रिय थे. खासकर नृत्य शैली मून डांस में उन्हें महारत हासिल थी. माइकल के जीवन
में अंतिम कुछ वर्ष विवादों और परेशानियों से भरे रहे. कभी उनका स्वास्थ्य खराब रहा
तो कभी उन पर बच्चों का यौन शोषण करने जैसे गंभीर अपराध भी लगे. अपनी जीवन शैली के
कारण उन्हें कानूनी और आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. बहरहाल माइकल
जैक्सन का निधन संगीत जगत के लिए अपूरर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई शायद ही कभी हो
सके.