केंद्र सरकार ने गुजकोका विधेयक लौटाया
केंद्र
सरकार ने गुजकोका विधेयक लौटाया
नई दिल्ली. 19 जून 2009
केंद्र सरकार ने गुजरात सरकार द्वारा पारित आतंकवाद विरोधी विधेयक गुजरात संगठित
अपराध नियंत्रण विधेयक (गुजकोका) के तीन प्रावधानों पर आपत्ति जताई है. सरकार ने इन
तीन प्रावधानों का संशोधन करने के लिए इसे वापस गुजरात सरकार के पास भेज दिया है.
इससे पहले आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल
की एक बैठक में इस विधेयक पर फिर से विचार किया गया. इस बैठक में मंत्रिमंडल द्वारा
इन तीन प्रावधानों को गैर कानूनी गतिविधि निरोधक कानून के अनुरूप नहीं पाया गया.
आज गृहमंत्री श्री पी. चिदंबरम ने संवाददाताओं को इस विधेयक के नामंजूर होने की
जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह विधेयक अपने मौजूदा स्वरूप में स्वीकृत नहीं किया
जा सकता है. और इसीलिए इसे तीन संशोधन करने के सुझाव के साथ वापस राज्य सरकार के
पास भेजा जा रहा है.