पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

सबकी दीदी

मोईन बेसिस्सो की कविताएं

नेपाल के संकेत अच्छे नहीं हैं

यहां सरकार भी डूब गई है

सतीश जायसवाल

अपने अकेलेपन से मौलिक प्रतिशोध

अब कहां से आएगी बिजली

राजेंद्र यादवः मेरे नॉन-पापा

महेश वर्मा की कविताएं

मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र की असफलता है

खतरे में खेती

ढूंढ़ें कहां रोये किसे

बस्तर, सलवा जुड़ूम और गांधी की दुर्दशा

अगर हिंदू आतंकवाद कहना गलत है तो...

नेहरू के नाम एक बच्ची की चिट्ठी

काव्य काया

 
 पहला पन्ना > खेल > ओलंपिक Print | Send to Friend 

Save and share article:
Delicious
Reddit
Stumbleupon
Newsvine
अंजू बाबी जार्ज भी बाहर

अंजू बाबी जार्ज भी बाहर
नई दिल्ली. 19 अगस्त 2008

 

 

मुक्केबाजी में अखिल और फिर टेबल टेनिस में नेहा की हार के बाद जिन खेल प्रेमियों को लांग जंपर अंजू बाबी जार्ज से उम्मीद थीं, उनकी उम्मीदें मंगलवार को भरभराकर गिर गईं. पेईचिंग ओलंपिक में क्वालिफाइंग राउंड के अपने तीनों प्रयास फाउल करते हुये अंजू बिना किसी अंक के खेल से बाहर हो गईं.

ट्रायल्स के दौरान टखने में चोट लगा बैठी 31 साल की अंजू से एकाध पदक की गुंजाइश थी, लेकिन क्वालिफाइंग राउंड में ही वे असफल हो गईं और तीन में से एक भी कूद में वे सफल नहीं हो सकीं.अंजू का टखना इस कदर चोटिल हो गया था कि वे सही तरीके से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं.

क्वालिफाइंग राउंड में ही बाहर होने वाली केरल की अंजू ने कहा कि ट्रायल्स के दौरान टखना चोटिल होने के बाद मुझे पता था कि आज क्या होगा लेकिन मैंने ओलंपिक के लिए काफी मेहनत की थी और मैं हटना नहीं चाहती थी. मैंने कोशिश की और असफल हो गई.

उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे लगता है कि एक बार आप अपने कूद लगाने वाले पैर में चोट लगा बैठते हो तो आपके पास करने के लिए कुछ नहीं बचता। पेरिस में 2003 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली अंजू का पिछला प्रदर्शन कोई बहुत अच्छा नहीं रहा है लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि वे अपने विरोधियों का मुंह बंद करा देंगी.

बहामास की जैकलिन एडवर्ड्स और स्लोवाकिया की जेना एडवर्ड्स के साथ भी ऐसा ही हुआ और वे भी क्वालिफाइंग राउंड में ही बाहर हो गईं.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल (केवल English में लिखें)
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को भी दिखाई दे ।
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को ना दिखाई दे ।
  नाम (English अथवा हिन्दी)
  स्थान
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2008 Vikalp, INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in