पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

सबकी दीदी

मोईन बेसिस्सो की कविताएं

नेपाल के संकेत अच्छे नहीं हैं

यहां सरकार भी डूब गई है

सतीश जायसवाल

अपने अकेलेपन से मौलिक प्रतिशोध

अब कहां से आएगी बिजली

राजेंद्र यादवः मेरे नॉन-पापा

महेश वर्मा की कविताएं

मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र की असफलता है

खतरे में खेती

ढूंढ़ें कहां रोये किसे

बस्तर, सलवा जुड़ूम और गांधी की दुर्दशा

अगर हिंदू आतंकवाद कहना गलत है तो...

नेहरू के नाम एक बच्ची की चिट्ठी

काव्य काया

 
 पहला पन्ना > राज्य > राजस्थान Print | Send to Friend 

Save and share article:
Delicious
Reddit
Stumbleupon
Newsvine
हबीब मियां का निधन

दुनिया के सबसे बुजुर्ग हबीब मियां का निधन
नई दिल्ली. 19 अगस्त 2008

 

 

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माने जानेवाले हबीब मियाँ का मंगलवार को जयपुर में निधन हो गया.

20 मई 1879 को जन्में हबीब मियां पहली बार तब सुर्खियों में आए जब उनके बारे में यह खबर छपी कि वे हज करना चाहते हैं लेकिन उनके पास हज के लिए पैसे नहीं हैं. इसके बाद दुनिया भर से लोगों ने उनकी मदद की और वे हज करने वाले संभवतः सबसे बुजुर्ग लोगों में शुमार हो गए.

हबीब मियां का दावा था कि कागजातों में उनकी सही उम्र दर्ज नहीं है और उनकी उम्र 139 साल है. इसी साल 20 मई को उन्होंने अपना 139 वां जन्मदिन मनाया था. हालांकि इस अवसर पर उन्होंने किसी भी आयोजन में भाग लेने से यह कहते हुए इंकार कर दिया था कि 2 रोज पहले ही जयपुर में विस्फोट हुए हैं और ऐसी हालत में यह खुशी का नहीं, मातम का अवसर है. डेढ़ साल पहले उनके कुल्हे की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उनका चलना-फिरना बंद हो गया था.

अपनी छठी पीढ़ी के साथ जयपुर में रहने वाले हबीब मियां जयपुर राजपरिवार के शाही बैंड से 1938 में सेवानिवृत हुए थे और उन्हें तब से सरकारी पेंशन मिलता था. माना जा रहा है कि दुनिया में सेवानिवृत्ति के बाद सबसे लंबे समय तक पेंशन पाने का रिकार्ड भी हबीब मियां के नाम पर हो सकता है.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल (केवल English में लिखें)
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को भी दिखाई दे ।
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को ना दिखाई दे ।
  नाम (English अथवा हिन्दी)
  स्थान
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2008 Vikalp, INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in