पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

सबकी दीदी

मोईन बेसिस्सो की कविताएं

नेपाल के संकेत अच्छे नहीं हैं

यहां सरकार भी डूब गई है

सतीश जायसवाल

अपने अकेलेपन से मौलिक प्रतिशोध

अब कहां से आएगी बिजली

राजेंद्र यादवः मेरे नॉन-पापा

महेश वर्मा की कविताएं

मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र की असफलता है

खतरे में खेती

ढूंढ़ें कहां रोये किसे

बस्तर, सलवा जुड़ूम और गांधी की दुर्दशा

अगर हिंदू आतंकवाद कहना गलत है तो...

नेहरू के नाम एक बच्ची की चिट्ठी

काव्य काया

 
 पहला पन्ना > राज्य > पश्चिम बंगाल Print | Send to Friend 

Save and share article:
Delicious
Reddit
Stumbleupon
Newsvine
सिंगुर पर ममता को वार्ता की सलाह

सिंगुर पर ममता को वार्ता की सलाह
नई दिल्ली. 19 अगस्त 2008

 

 

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी को सिंगुर मामले में राज्य सरकार से समझौता करने का सुझाव दिया है. ज्योति बसु का कहना है कि सरकार के लिए संभव नहीं है कि वह किसानों की 400 एकड़ जमीन लौटा सके. इस स्थिति में ममता बनर्जी सरकार के साथ वार्ता कर के इस समस्या का हल निकालें.

ज्योति बसु ने स्पष्ट किया कि टाटा कंपनी वापस नहीं जाएगी और तृणमूल की धमकियों का भी कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी 24 अगस्त से जो धरना दे रही हैं, उसका भी कोई अर्थ नहीं है क्योंकि राज्य सरकार का निर्णय बदलने वाला नहीं है.

इधर ममता बनर्जी ने भी साफ किया है कि जब तक सरकार किसानों की 400 एकड़ जमीन वापस नहीं करती तब तक उससे किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है. उन्होंने सिंगुर के मुद्दे पर 21 अगस्त को एक बैठक भी बुलाई है.

इससे एक दिन पहले यानी 20 अगस्त को होने वाली सरकारी बैठक को लेकर भी ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने किसानों की जमीन वापसी का मुद्दा इस बैठक के एजेंडे में नहीं है. अगर सरकार इसे अपने एजेंडे में शामिल करे तो उनके प्रतिनिधि बैठक में भाग ले सकते हैं.
 


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल (केवल English में लिखें)
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को भी दिखाई दे ।
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को ना दिखाई दे ।
  नाम (English अथवा हिन्दी)
  स्थान
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2008 Vikalp, INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in