पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

सबकी दीदी

मोईन बेसिस्सो की कविताएं

नेपाल के संकेत अच्छे नहीं हैं

यहां सरकार भी डूब गई है

सतीश जायसवाल

अपने अकेलेपन से मौलिक प्रतिशोध

अब कहां से आएगी बिजली

राजेंद्र यादवः मेरे नॉन-पापा

महेश वर्मा की कविताएं

मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र की असफलता है

खतरे में खेती

ढूंढ़ें कहां रोये किसे

बस्तर, सलवा जुड़ूम और गांधी की दुर्दशा

अगर हिंदू आतंकवाद कहना गलत है तो...

नेहरू के नाम एक बच्ची की चिट्ठी

काव्य काया

 
 पहला पन्ना > राजनीति > पाकिस्तान Print | Send to Friend 

Save and share article:
Delicious
Reddit
Stumbleupon
Newsvine
मुशर्रफ ने दिया इस्तीफा

मुशर्रफ ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली. 18 अगस्त 2008

 


पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने महाभियोग से पहले ही अपना इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. उन्होंने साफ किया कि उन्होंने मुल्क के हक़ में इस्तीफा देना तय किया है. सोमवार को देश के नाम संबोधन में उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगातार साजिश हो रही है और पाकिस्तान को नीचे ले जाने की कोशिश हो रही है.

मुशर्रफ ने भावुकता के साथ कहा कि "मैंने अपने क़ानूनी सलाहकारों, सहयोगियों और क़रीबी समर्थकों से सलाह मशविरे के बाद ये फ़ैसला किया है. मुझे चार्जशीट या महाभियोग की चिंता नहीं है मुझे चार्जशीट और महाभियोग की चिंता नहीं है क्योंकि एक भी आरोप साबित नहीं हो सकता है. मैंने देशहित में ये फ़ैसला किया है.’’

उन्होने कहा कि "मैं जीतूँ या हारूँ, कौम और मुल्क की हार होगी और राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुँचेगी. लिहाजा मैंने मुल्क और लोकतंत्र की बेहतरी के लिए ये क़दम उठाया है.’’

मुशर्रफ ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और झूठ को सच करने की कोशिश कर रहे हैं. मुशर्रफ़ ने कहा कि ये आवाम को धोखा देने की कोशिश की है और इससे पाकिस्तान को नुक़सान पहुँचेगा.

 

उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में उन्होंने मुल्क और आवाम के लिए अपना तन, मन धन लगा दिया लेकिन उनके पद से हटने के बाद उन्हें मुल्क नीचे जाता हुआ नजर आ रहा है.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल (केवल English में लिखें)
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को भी दिखाई दे ।
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को ना दिखाई दे ।
  नाम (English अथवा हिन्दी)
  स्थान
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2008 Vikalp, INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in