पहला पन्ना प्रतिक्रिया   Font Download   हमसे जुड़ें RSS Contact
larger
smaller
reset

इस अंक में

 

सबकी दीदी

मोईन बेसिस्सो की कविताएं

नेपाल के संकेत अच्छे नहीं हैं

यहां सरकार भी डूब गई है

सतीश जायसवाल

अपने अकेलेपन से मौलिक प्रतिशोध

अब कहां से आएगी बिजली

राजेंद्र यादवः मेरे नॉन-पापा

महेश वर्मा की कविताएं

मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र की असफलता है

खतरे में खेती

ढूंढ़ें कहां रोये किसे

बस्तर, सलवा जुड़ूम और गांधी की दुर्दशा

अगर हिंदू आतंकवाद कहना गलत है तो...

नेहरू के नाम एक बच्ची की चिट्ठी

काव्य काया

 
 पहला पन्ना > राज्य > गुजरात Print | Send to Friend 

Save and share article:
Delicious
Reddit
Stumbleupon
Newsvine
अहमदाबादः ब्लास्ट के आरोपी पकड़ाये

अहमदाबादः ब्लास्ट के आरोपी पकड़ाये
नई दिल्ली. 17 अगस्त, 2008.


अहमदाबाद समेत देश के दूसरे हिस्सों में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने इसके मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है. गुजरात में 26 जुलाई को हुए 21 बम धमाकों में 55 लोग मारे गए थे और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए थे.

आज एक पत्रकार वार्ता में गुजरात के पुलिस महानिदेशक ने रहस्योद्घाटन करते हुए बताया कि अहमदाबाद में विस्फोटक सामग्री मध्य-प्रदेश से लाई गई थी और विस्फोट से पहले इस साजिश में शामिल लोगों को गुजरात के पावागढ़ जंगलों में बकायादा प्रशिक्षण दिया गया था.

पुलिस महानिदेशक पीसी पांडे के अनुसार इस मामले में नौ आरोपियों जाहिद शेख, यूनुस मंसूरी, शम्सुद्दीन शेख, आरिफ कादरी, गयासुद्दीन, इमरान, उस्मान अगरबत्तीवाला, इकबाल शेख और साजिद मंसूरी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था. लेकिन पूरी साजिश का मास्टर माइंड अबू बशीर पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. उसे शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया.

श्री पांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस साजिश के लिए विस्फोटक और कारों का इंतजाम मध्य-प्रदेश से किया गया था. इसके अलावा साजिश में शामिल लोगों को विस्फोटक रखने और विस्फोट करने की जानकारी देने के लिए पावागढ़ के जंगल का इस्तेमाल किया गया था.

पुलिस महानिदेशक ने उम्मीद जताई कि अबू बशीर की गिरफ्तारी के बाद देश के दूसरे हिस्सों में हुए विस्फोट से संबंधित साजिशों में भी महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे.


इस समाचार / लेख पर अपनी प्रतिक्रिया हमें प्रेषित करें

  ई-मेल (केवल English में लिखें)
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को भी दिखाई दे ।
  ई-मेल अन्य विजिटर्स को ना दिखाई दे ।
  नाम (English अथवा हिन्दी)
  स्थान
  प्रतिक्रिया
   

 

  ▪ हमारे बारे में   ▪ विज्ञापन   |  ▪ उपयोग की शर्तें
2008 Vikalp, INDIA. feedback@raviwar.com  Powered by Medialab.co.in