ओलंपिकः भारत के अभिनव बिंद्रा को निशानीबाजी में स्वर्ण
ओलंपिक में भारत को पहला स्वर्ण
नई दिल्ली. 11 अगस्त 2008
भारत के अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफ़ल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण
पदक जीतकर ओलंपिक में भारत का नाक बचा ली. ओलंपिक खेलों के इतिहास में अब तक केवल
15 पदक जीतने वाले भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
इससे पहले दो साल पहले विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले
भारतीय निशानेबाज़ के तौर पर भी अभिनव बिंद्रा ने देश का नाम रौशन किया था.